ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

झाझा-नरगंजों के रजला हॉल्ट के पास की घटना

विज्ञापन

झाझा (जमुई). झाझा-जसीडीह मुख्य रेल खंड के रजला हॉल्ट के समीप अप लाइन के पोल संख्या 362/19 के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी. महिला की पहचान थाना क्षेत्र की छापा पंचायत अंतर्गत धपरी गांव निवासी धर्मेंद्र यादव की पत्नी बबीता (25) के रूप में हुई है. उसका मायका रजला गांव में था. जानकारी के अनुसार, गुरुवार को कुछ लोगों ने रेलवे लाइन पर एक महिला का शव देखा. इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. ट्रेन से कटकर महिला की मौत की सूचना रजला ग्रामीणों के बीच आग की तरह फैल गयी. देखते-देखते सैकड़ों लोग रेलवे लाइन के पास जमा हो गये. घटना की सूचना लोकल पुलिस को दी गयी. पुलिस पदाधिकारी नंदन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया. पुलिस ने बताया कि रेलवे ट्रैक से एक शव को बरामद किया गया है. लोगों ने बताया कि मृतका मानसिक रूप से बीमार थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन