गिद्धौर के दो पैक्स सीटों पर मतदान आज, 2458 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Updated:
विज्ञापन
गिद्धौर के दो पैक्स सीटों पर मतदान आज, 2458 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

प्रखंड में सहकारिता विभाग से संबंधित पूर्वी गुगुलडीह व कुंधुर पंचायत के दो सीट पर शुक्रवार को मतदान कराया जायेगा.

विज्ञापन

गिद्धौर . प्रखंड में सहकारिता विभाग से संबंधित पूर्वी गुगुलडीह व कुंधुर पंचायत के दो सीट पर शुक्रवार को मतदान कराया जायेगा. इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. जानकारी देते हुए बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पूर्वी गुगुलडीह पैक्स सीट पर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है, यहां 1063 मतदाता पैक्स गोदाम परिसर में बनाए गए दो मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वहीं कुंधुर पैक्स सीट पर अध्यक्ष पद के साथ-साथ प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए मतदान होगा. यहां कुल 1395 मतदाता संबंधित पैक्स गोदाम में बने दो बूथों पर मतदान कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. इस प्रकार दोनों पैक्स सीटों पर कुल 2458 मतदाता चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे. मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. सभी मतदान केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस पदाधिकारियों एवं पेट्रोलिंग पार्टी को भी तैनात किया गया है. चुनावी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि कोल्हुआ पैक्स अध्यक्ष पद पर किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के कारण वर्तमान पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हैं. उनके नाम की औपचारिक घोषणा मतगणना के उपरांत की जायेगी. मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शिव पूजन कुमार, प्रखंड कल्याण सह शिक्षा पदाधिकारी निलेश कुमार, बीसीओ मुकेश कुमार, बीएओ रामधार चौधरी, सेक्टर मजिस्ट्रेट दीपक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन