वज्रपात से दो लोगों की गयी जान
चरकापत्थर थाना क्षेत्र के मकरकेन गांव के समीप की घटना
सोनो. चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत लाली लेबार पंचायत के मकरकेन गांव के समीप मंगलवार शाम 4 बजे वज्रपात की चपेट में आने से 12 वर्षीय एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गयी. मृतक मकरकेन गांव निवासी 55 वर्षीय खूबलाल यादव और 12 वर्षीय सिंहेश्वर कुमार यादव है. घटना के बाद पूरा गांव शोक में है जबकि दोनों के परिवार में कोहराम मच गया है. पश्चिमी भाग के जिप सदस्य प्रतिनिधि मो शिबगतुल्लाह ने बताया कि खूबलाल व सिंहेश्वर दोनों मंगलवार की दोपहर बाद अपने मवेशियों को चराने गांव से उत्तर दिशा में बहियार ले गये थे. इसी दौरान अचानक बारिश के बीच वज्रपात हो गयी और दोनों उसकी चपेट में आ गये. दोनों की मौत मौके पर ही हो गयी. बारिश रुकने के बाद परिवार के लोग उन्हें खोजने बहियार की ओर गये, तो दोनों को मृत देखा. घटना से पूरे गांव में शोक फैल गया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए