Jamui News : चोरों ने सेंधमारी कर उड़ ली डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति

Updated:
विज्ञापन

छत पर सो रहा था परिवार, नकदी व जेवरात लेकर फरार हुए चोर

विज्ञापन

चंद्रमंडीह.

थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटवे पंचायत के नैयाडीह गांव निवासी टुको यादव के घर से बीते बुधवार की रात्रि चोरों ने सेंधमारी कर 60 हजार रुपये नकद सहित सोने व चांदी के जेवरात सहित कुल डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली. जानकारी देते पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण घर के सभी सदस्य कमरे का दरवाजा बंद कर छत पर सोये हुए थे. इसी का फायदा उठाते हुए चोर देर रात्रि दीवार में सेंधमारी कर घर के आंगन में प्रवेश कर गये. घर में जल रहे बिजली के बल्ब का स्विच ऑफ कर दिया. स्विच ऑफ करने के बाद चोर अलग-अलग कमरे में लगे ताले को तोड़ कर घुसे. कमरे में रखे 60 हजार नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात, कीमती कपड़े, जरूरी कागजात सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली. वहीं इस दौरान छत पर सो रहे लोगों को जब नीचे कमरे से आवाज सुनायी दी, तो वे लोग नीचे आये. लेकिन तब तक चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गये. इस दौरान चोरों ने बाइक को भी अपने साथ ले जाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाये. इधर चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही सुबह बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ पीड़ित गृहस्वामी के घर जुटी. चारी की जानकारी पीड़ित गृहस्वामी ने चंद्रमंडीह थाने को दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन