दूसरे दिन भी समाजसेवी का जारी रहा आमरण अनशन

Updated:
विज्ञापन

अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के सदस्य सह भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष दशरथ वर्मा का प्रखंड कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा.

विज्ञापन

चकाई . अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के सदस्य सह भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष दशरथ वर्मा का प्रखंड कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. हालांकि बीते मंगलवार रात धरना देने वाले अंचल कार्यालय परिसर से प्रखंड कार्यालय परिसर में शिफ्ट हो गये. उनके आमरण अनशन के समर्थन में कृष्ण कुमार पोद्दार, उमेश यादव, सुरेश महतो, रोहित बरनवाल, डोमन मोहली आदि भी सहयोग कर रहे हैं. इस दौरान दशरथ प्रसाद वर्मा ने बताया कि जब तक इन मांगों पर प्रखंड प्रशासन और जिला प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता है तब तक उनका अनिश्चितकालीन आमरण अनशन जारी रहेगा. दूसरे दिन तक भी प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई सुधि नही ली गयी है अब तक ना तो मेडिकल टीम ही धरना स्थल पर जांच के लिए पहुंची है और ना ही प्रखंड प्रशासन के कोई अधिकारियों ने अनशनकारियों की सुधि ली. इधर दूसरे दिन से धरना देने वालों की सेहत में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन