मारपीट में बुरी तरह से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

तालझारी गांव में एक सप्ताह पूर्व आपसी विवाद में हुई थी मारपीट

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा पंचायत के तालझारी गांव में एक सप्ताह पूर्व आपसी विवाद में हुई मारपीट में बुरी तरह से घायल तालझारी निवासी गोपाल मंडल पिता स्व सरयुग मंडल की मौत इलाज के दौरान पीएमसीएच पटना में सोमवार को हो गयी. मारपीट की घटना को लेकर मृतक के भाई दिनेश मंडल ने थाने में मामला दर्ज कराया था. इसमें अंबिका मंडल पिता विशेश्वर मंडल उसकी पत्नी उसके दो बेटे जितेंद्र मंडल तथा टिंकू मंडल सहित कुल चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था. मौत की खबर सुन घर में कोहराम मच गया. घटना के बारे में जानकारी दिनेश मंडल ने बताया कि मेरा भाई गोपाल मंडल अपने मुर्गी फार्म का सामान लेने मोटरसाइकिल से लक्ष्मीपुर बाजार जा रहा था. गांव से कुछ ही दूर शिव मंदिर के पास पहुंचा कि पूर्व से घात लगाये अंबिका मंडल तथा उसके बेटे ने मिलकर पीछे से मेरे भाई पर लोहे की खंती से सिर पर वार कर दिया. इससे मेरा भाई वहीं गिर गया. सिर से काफी खून बहने लगा. गिरने के बाद भी सभी मेरे भाई को पीटते रहे. जब गांव के लोग बचाने दौड़े तो सभी धमकी देते भाग गये. धमकी दी कि सभी को जान से मार देंगे. ग्रामीणों के सहयोग से भाई को सदर अस्पताल जमुई ले गये. वहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इलाज के क्रम में भाई की मौत हो गयी. इसके पूर्व पिछले साल भी मेरे भाई ने झंझट करने का एक आवेदन अंबिका मंडल के विरुद्ध थाने में दिया था. उस वक्त थाने की पुलिस ने दोनों के बीच समझौता करा मामले को शांत कर दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन