मां पार्वती व भगवान शिव मंदिर के गुंबदों का हुआ विधिवत गठजोड़

Updated:
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र के पिपराडीह मोहल्ला में अवस्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर के मां पार्वती के गुंबद व भगवान शंकर के गुंबदों का विधिवत गठजोड़ बीते मंगलवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

झाझा . नगर परिषद क्षेत्र के पिपराडीह मोहल्ला में अवस्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर के मां पार्वती के गुंबद व भगवान शंकर के गुंबदों का विधिवत गठजोड़ बीते मंगलवार को संपन्न हो गया. इस दौरान प्रसिद्ध विद्वान पंडित आनंद कुमार पांडेय व पंडित पवन झा ने पूरे विधि विधान धार्मिक के साथ संपन्न कराया. कार्यक्रम को लेकर जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पिपराडीह स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिर अत्यंत धार्मिक धरोहर है. सैंकड़ों वर्ष पुराना यह मंदिर लोगों के लिए न सिर्फ आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है, बल्कि समय-समय पर यहां कई वृहद कार्यक्रम किए जाते रहे हैं. उसी के आलोक में नवनिर्मित गुंबद का गठजोड़ किया गया. उन्होंने बताया कि पूरे कार्यक्रम स्थानीय पांच यजमानों द्वारा संपन्न हुआ. जिसमें पूजा-पाठ, हवन, भजन-कीर्तन व धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया. उन्होंने बताया कि यजमान के रूप में खुद राकेश कुमार सिंह व पूजा सिंह, राजीव चौधरी व लक्ष्मी देवी, वरुण शर्मा व रीना देवी, राकेश रावत व मनीषा कुमारी तथा राजा चौधरी व अंजली कुमारी थे. कार्यक्रम को संपन्न कराने में मंदिर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य विनोद राय, पियूष सहाय, राकेश कुमार राव, वीरू रावत, साहिल शर्मा समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन