दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक ने चलाया ऋण वसूली अभियान

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा ऋण वसूली के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है.
चंद्रमंडीह. दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक द्वारा ऋण वसूली के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. इसके लिए ऋण धारकों को नोटिस देने के साथ ही बैंक कर्मी घर-घर जाकर लोगों को चेतावनी भी दे रहे हैं. इसी कड़ी में शुक्रवार को सर्टिफिकेट अधिकारी सौरव कुमार सिंह, चकाई शाखा के शाखा प्रबंधक अजीत कुमार, सहायक प्रबंधक अवनीत कुमार पुलिस बल के साथ प्रखंड के गंगारायडीह व विशनपुर गांव पहुंचे तथा लोगों से जल्द से जल्द बकाया ऋण जमा करने के साथ ही अपने ऋण खाता को एनपीए से बाहर करवाने का निर्देश दिया. जानकारी देते सर्टिफिकेट अधिकारी सौरव कुमार सिंह ने बताया कि ऋण धारकों को जल्द से जल्द ऋण चुकाने का निर्देश दिया गया है. ऐसा नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जायेगी. ऋण जमा करवाने के लिए बैंक कर्मी घर-घर जाकर ऋण धारकों को जागरूक कर रहे हैं. साथ ही माइकिंग द्वारा भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आगामी 13 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इसमें भाग लेकर ऋण धारक मामले का निष्पादन करा सकते हैं. ऐसा नहीं करने पर बैंक ऋण धारकों पर कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




