तलवार से हमला कर छह लोगों को किया घायल
तलवार से हमला कर छह लोगों को किया घायल
भूमि विवाद में पड़ोसियों ने तलवार से हमला कर छह लोगों को किया घायल
जमुई. जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत पाड़ो गांव में बीते रविवार की देर रात भूमि विवाद के रंजिश में पड़ोसियों ने तलवार से हमला कर एक ही परिवार के छह लोगों को घायल कर दिया. घटना की जानकारी के बाद बरहट थाना की पुलिस द्वारा सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायलों में पाड़ो गांव निवासी प्रकाश कुमार सिंह और उनके बड़े भाई अजय सिंह, पत्नी आशा सिंह, पुत्री भव्या कुमारी कुसुम कुमारी और भाभी बसंती देवी शामिल हैं. घायल अजय सिंह ने बताया कि कुछ माह पहले संध्या देवी से दो कट्ठा जमीन प्रकाश कुमार सिंह ने खरीदा था. लेकिन शंभु सिंह द्वारा जबरन उक्त जमीन को कब्जा किया जा रहा है और झूठ का जमीन खरीदने की बात कही जा रही है. इसको लेकर पंचायत भी हुई लेकिन पंचायत की बातों को भी मानने से इंकार कर दिया. रविवार की देर रात अचानक शंभु सिंह और शिवजी सिंह शराब के नशे में धुत होकर आया और अचानक तलवार से मारपीट शुरू कर दिया. जिसमें हम लोग घायल हो गये. घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए