मदन अध्यक्ष, शंकर साह बने व्यावसायिक संघ के सचिव

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 08 Feb 2026 9:22 PM

विज्ञापन

शहर के गांधी पार्क में रविवार को जमुई व्यावसायिक संघ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

जमुई . शहर के गांधी पार्क में रविवार को जमुई व्यावसायिक संघ का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदन कुमार सिंह एवं सचिव शंकर साह ने विधिवत शपथ ग्रहण किया. जिलेभर से आये सैकड़ों व्यवसायियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बना दिया. शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष मदन कुमार सिंह ने कहा कि व्यवसायियों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि व्यापारियों को प्रशासनिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्तर पर जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. उसे संगठित प्रयासों के माध्यम से दूर किया जायेगा. संघ हर छोटे-बड़े व्यापारी की आवाज बनकर उनके हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करेगा. वहीं सचिव शंकर साह ने कहा कि संघ को एक मजबूत, सक्रिय और प्रभावशाली संगठन के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता ही व्यापारियों की सबसे बड़ी ताकत है और इसी एकता के बल पर समस्याओं का समाधान संभव है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाउन थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथियों में स्वामी आत्मस्वरूप, डॉ नीरज सह, डॉ विशाल आनंद, मनोज कुमार सिंह, अमर कुमार भगत, पूर्व अध्यक्ष महेश केशरी, पूर्व अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, डॉ अभिषेक सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए. सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संघ के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. चुनाव एवं शपथ ग्रहण समारोह का सफल आयोजन मार्गदर्शन मंडल के निर्देशन में किया गया. मंच संचालन मोहन प्रसाद राव ने किया. कार्यक्रम के दौरान व्यवसायियों में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला. समारोह में मौजूद व्यापारियों ने उम्मीद जतायी कि नया नेतृत्व जमुई व्यावसायिक संघ को और सशक्त बनाएगा तथा व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाकर उन्हें न्याय, सम्मान और सुरक्षा दिलाने में अहम भूमिका निभायेगा. यह शपथ ग्रहण समारोह व्यावसायिक समाज की एकता और संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक बनकर उभरा.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन