रेलवे चलायेगी होली स्पेशल ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन

रेलवे होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग-मधुबनी-दुर्ग के बीच एक जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

झाझा. रेलवे होली के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग-मधुबनी-दुर्ग के बीच एक जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 08753 दुर्ग-मधुबनी होली स्पेशल आगामी 01 मार्च को दुर्ग से रात्रि के 12:30 बजे रवाना होगी. अगले दिन सुबह 04:45 बजे मधुबनी पहुंचेगी.गाड़ी संख्या 08754 मधुबनी-दुर्ग होली स्पेशल मधुबनी से आगामी 02 मार्च को सुबह 06:15 बजे रवाना होगी. अगले दिन 12:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी.उक्त ट्रेनें दोनों दिशाओं में यह ट्रेन चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह,झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधाएं उपलब्ध होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन