ePaper

पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, चालकों से वसूला जुर्माना

Updated at : 20 Dec 2024 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, चालकों से वसूला जुर्माना

नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग के परसामा गांव के समीप शुक्रवार को सहायक थानाध्यक्ष रितेश कुमार एवं एसआइ पंचम कुमार के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

अलीगंज. नवादा-सिकंदरा मुख्य मार्ग के परसामा गांव के समीप शुक्रवार को सहायक थानाध्यक्ष रितेश कुमार एवं एसआइ पंचम कुमार के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया. सहायक थाना अध्यक्ष रितेश कुमार ने बताया कि जांच के क्रम में वाहन चालक से ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र के साथ हेलमेट समेत अन्य दस्तावेज की जांच की गई. त्रुटि पूर्ण कागजात व बगैर हेलमेट के वाहन चालको का चालान काटा गया. उन्होंने बताया कि जांच अभियान चलाने का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना, यातायात नियमों का पालन करवाना और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना है. थानाध्यक्ष राजेंद्र साह ने बताया कि जांच के क्रम में वाहन चालक से लगभग बीस हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. उन्होंने बताया कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन