ePaper

डेढ़ किमी पीछा कर पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ा, 20 लीटर शराब बरामद

Updated at : 05 Jan 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
डेढ़ किमी पीछा कर पुलिस ने शराब तस्कर को पकड़ा, 20 लीटर शराब बरामद

पुलिस ने खैरा थाना क्षेत्र के बल्लोपुर के समीप करीब डेढ़ किलोमीटर का पीछा कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

खैरा. पुलिस ने खैरा थाना क्षेत्र के बल्लोपुर के समीप करीब डेढ़ किलोमीटर का पीछा कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने उसके पास से 20 लीटर देसी शराब भी बरामद की है. सूचना मिलने के बाद एएलटीएफ 5 की टीम ने नरियाना पुल के समीप वाहनों की जांच शुरू की. इस दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर वहां से भागने का प्रयास किया, जिसका पुलिस ने पीछा किया. पुलिस टीम ने करीब डेढ़ किलोमीटर उसका पीछा कर उसे पकड़ तथा उससे पूछताछ की. गिरफ्तार शराब तस्कर पैलबाजन गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव पिता दु: खहरन यादव है. उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले 10 दिनों से लगातार शराब लाने ले जाने का काम कर रहा था तथा हर ट्रिप में उसे करें 500 रुपये का मुनाफा हो जाता था. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन