ट्रेन से गिरकर वृद्ध महिला की मौत

मामले की जांच में जुटी पुलिस
गिद्धौर. किऊल-जसीडीह मुख्य रेलखंड के गिद्धौर व चौरा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान नहीं हो पायी है, मृतका की उम्र 60 से 65 वर्ष के बीच बतायी जाती है. सुबह रेल ट्रैक के किनारे अज्ञात महिला के शव के पड़े होने की सूचना आसपास के ग्रामीणों ने गिद्धौर स्टेशन प्रबंधक को दी. सूचना मिलते ही रेल प्रबंधन ने सूचना गिद्धौर पुलिस को दी. इसके बाद गिद्धौर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया.
ई-रिक्शा की ठोकर से एक घायल
जमुई. लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र के मटिया गांव में तेज रफ्तार ई-रिक्शा की ठोकर से एक व्यक्ति घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल को सदर अस्पताल लाया गया. घायल मटिया गांव निवासी राजो यादव ने बताया कि मैं घर से समान खरीदने बाजार निकाला और सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा चालक अनियंत्रित होकर ठोकर मारते फरार हो गया. इससे मैं घायल हो गया. सदर अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल राजो यादव की स्थिति खतरे से बाहर बतायी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




