वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की हुई मौत, एक घायल पटना रेफर

जमुई -मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित सतगामा मुहल्ला के समीप बीते सोमवार की देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
जमुई. जमुई -मलयपुर मुख्य मार्ग स्थित सतगामा मुहल्ला के समीप बीते सोमवार की देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गश्ती कर रही पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया. मृतक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के शिवडीह पाठकचक गांव निवासी स्व महेंद्र मंडल का 25 वर्षीय पुत्र सुरेश रावत के रूप में की गयी है.वहीं घायल इंद्रदेव मंडल का पुत्र नीरज कुमार मंडल है. सुरेश रावत गांव के ही नीरज कुमार मंडल के साथ बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार को लाने जमुई रेलवे स्टेशन जा रहा था. इसी दौरान सतगामा मुहल्ला के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन अनियंत्रित होकर ठोकर मारते हुए फरार हो गया. इससे सुरेश रावत की मौके पर ही मौत हो गयी. मंगलवार को सदर थाना की पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पुरी कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया. सुरेश रावत की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया सभी का रो-रोकर बुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




