मोहनपुर बहियार में मिले युवक के शव मामले का 24 घंटे में खुलासा, हत्या नहीं आत्महत्या निकली; शव फेंककर रची गई थी साजिश

Updated:
विज्ञापन
24 घंटे में मोहनपुर शवकांड का खुलासा, आत्महत्या के बाद हत्या का रूप देने की रची गई थी साजिश

फोटो- प्रेस वार्ता कर जानकारी देते एसडीपीओ

जमुई के मोहनपुर गांव में युवक के शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह मामला हत्या का नहीं, बल्कि प्रेम विवाह के बाद आत्महत्या का निकला। पुलिस ने बताया कि शव को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की गई थी।

विज्ञापन

Jamui Suicide Case: चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के बहियार में मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. बुधवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि यह हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या का मामला है. पुलिस के अनुसार युवक ने नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दी थी. इसके बाद परिजनों ने शव को मोहनपुर बहियार में फेंककर हत्या का स्वरूप देने की कोशिश की.

प्रेम विवाह के बाद घर में लगाई फांसी

एसडीपीओ ने बताया कि मृतक अंकित ने कुछ दिन पहले प्रेम विवाह किया था और अपनी पत्नी के साथ नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के कुमहरावा गांव में रह रहा था. पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

हत्या का रूप देने के लिए बहियार में फेंका शव

Jamui Suicide Case: पुलिस का दावा है कि आत्महत्या के बाद मृतक की मां, मौसा, मौसी, फूफा, चाचा सहित अन्य परिजनों ने युवती पक्ष को झूठे मुकदमे में फंसाने की नीयत से शव को चंद्रदीप थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के बहियार में ले जाकर फेंक दिया.

मोबाइल डेटा और सुसाइड नोट बने अहम साक्ष्य

मामले की जांच के लिए चंद्रदीप थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. तकनीकी एवं वैज्ञानिक जांच के दौरान पुलिस को मृतक के मोबाइल फोन से महत्वपूर्ण वीडियो और डिजिटल साक्ष्य मिले. साथ ही पुलिस ने मृतक द्वारा लिखा गया कथित सुसाइड नोट भी बरामद किया, जिसके आधार पर आत्महत्या की पुष्टि होने का दावा किया गया.

दो गिरफ्तार, अन्य की भूमिका की जांच जारी

जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी को अलीगंज थाना क्षेत्र के सोनखार गांव स्थित उसके रिश्तेदार के घर से सुरक्षित बरामद किया. वहीं शव को ठिकाने लगाने और कथित साजिश रचने के आरोप में मृतक के फूफा किशोरी मिस्त्री और मौसा मसुदन मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में दोनों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है. पुलिस अन्य आरोपितों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है.

एसडीपीओ बोले- सभी दोषियों पर होगी कार्रवाई

एसडीपीओ सतीश सुमन ने कहा कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन वैज्ञानिक साक्ष्यों, मोबाइल डेटा और सुसाइड नोट के आधार पर यह आत्महत्या का मामला सामने आया है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण में संलिप्त सभी लोगों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.प्रेस वार्ता में चंद्रदीप थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, एसआई ज्योति कुमारी, एसआई अमित कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

ALSO READ: सोनो पुलिस ने कुर्की वारंटी को किया गिरफ्तार, तीन फरार अभियुक्तों के घर चस्पाया इश्तेहार


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन