159 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पिकअप वैन जब्त

Updated:
विज्ञापन

उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के कटौना के समीप से एक पिकअप वैन से 159 लीटर विदेशी शराब बरामद की है.

विज्ञापन

जमुई. उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के कटौना के समीप से एक पिकअप वैन से 159 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप वैन से शराब की खेप लायी जा रही है. टीम ने कटौना पुल के समीप एक पिकअप वैन को पकड़ा. तालाशी के दौरान वैन में बने तहखाना से 224 बोतल यानि 159 लीटर विभिन्न ब्रांड का शराब बरामद की गयी है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान झारखंड के देवघर जिला निवासी राजीव कुमार दास है. इस तस्करी में संलिप्त अन्य शराब तस्करों कि भी पहचान की जा रही है. छापेमारी टीम में एसआइ धर्मवीर कुमार-1, धर्मवीर कुमार-2, एएसआइ रामकैलाश महतो सहित अन्य उत्पाद कर्मी शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन