संगठन को मजबूत करना ही लियाफी का उद्देश्य: मंडल उपाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

लियाफी के बैनर तले एलआइसी जिला अभिकर्ता संघ की ओर से मंगलवार को द्वारिका विवाह भवन में वार्षिक सम्मेलन शाखा अध्यक्ष आमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ.

विज्ञापन

जमुई. लियाफी के बैनर तले एलआइसी जिला अभिकर्ता संघ की ओर से मंगलवार को द्वारिका विवाह भवन में वार्षिक सम्मेलन शाखा अध्यक्ष आमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल उपाध्यक्ष एजाज अहमद, संगठन सचिव चंद्रशेखर कुशवाहा, शाखा अध्यक्ष आमोद कुमार सिंह, सचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष उपेंद्र मंडल, उपाध्यक्ष सचिंद्र मंडल, संजय पाल, युगल किशोर ने किया . मौके पर अपने सम्बोधन में बेगूसराय मंडल उपाध्यक्ष एजाज अहमद ने कहा कि संगठन को मजबूत करना ही लियाफी का उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि हमारे संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक बार पुनः 12 नवंबर से 14 नवंबर तक पूर्ण विश्राम दिवस की घोषणा की है, इसे सफल बनाना हमारा कर्तव्य है. मौके पर अभिकर्ता नरेश कुमार, सुधीर कुमार, दशरथ मोदी, राजेश कुमार, मुन्ना कुमार, पप्पू कुमार, संतोष पांडेय, टुनटुन कुमार, मंतोष सिन्हा, संजय पाल सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन