आश्रय गृहों में रहने वाली विधवाओं के कानूनी अधिकारों की दी जानकारी, मुफ्त न्याय सहायता के बारे में बताया
जागरूकता शिविर में मौजूद पैनल अधिवक्ता व अन्य | Prabhat Khabar Network
मंझवे पंचायत में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में विधवाओं को उनके कानूनी अधिकारों, मुफ्त न्याय और सरकारी योजनाओं से जुड़ने के तरीकों के बारे में बताया गया. यह शिविर नालसा की 'आश्रय गृहों में रहने वाली विधवाओं को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना योजना' पर केंद्रित था.
जमुई : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को सदर प्रखंड के मंझवे पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया. शिविर का आयोजन प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता यशवर्धन और पारा विधिक सेवक स्मिता कुमारी ने किया.

विधवाओं को मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी
शिविर का मुख्य विषय नालसा की ‘आश्रय गृहों में रहने वाली विधवाओं को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना योजना’ रहा. इस दौरान पैनल अधिवक्ता ने ग्रामीणों को आश्रय गृहों में रहने वाली विधवाओं के कानूनी अधिकारों और उन्हें निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराने के प्रावधानों की जानकारी दी.
बताया गया कि योजना का उद्देश्य आश्रय गृहों में रहने वाली विधवाओं को मुफ्त कानूनी सहायता, सामाजिक सुरक्षा और उनके अधिकारों का संरक्षण उपलब्ध कराना है. जरूरतमंद महिलाओं को बिना किसी शुल्क के वकील और कानूनी सलाह उपलब्ध कराने का प्रावधान है.
संपत्ति और उत्तराधिकार के अधिकार पर भी चर्चा
शिविर में बताया गया कि विधवाओं को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज बनवाने तथा बैंक खाता खुलवाने में भी सहायता दी जाती है.
विधवाओं के संपत्ति और उत्तराधिकार संबंधी कानूनी अधिकारों की रक्षा को भी योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया. इसके अलावा सम्मानजनक जीवन और सामाजिक पुनर्स्थापन के लिए जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने की जानकारी दी गयी.
लोक अदालत और मध्यस्थता के बारे में भी बताया
ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से संचालित निःशुल्क विधिक सेवा, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र और स्थायी लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी गयी.
लोगों को बताया गया कि विभिन्न प्रकार के विवादों का समाधान इन माध्यमों से आपसी सहमति और सुलह के आधार पर कराया जा सकता है.
कार्यक्रम में मंझवे पंचायत की मुखिया मंजू देवी, सरपंच सुनीता देवी, ग्राम कचहरी की सचिव अनुराधा कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए