ePaper

Jamui News : हांसडीह में नवनिर्मित मकान में मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated at : 08 Jun 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
Jamui News : हांसडीह में नवनिर्मित मकान में मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

घरेलू विवाद में आत्महत्या की पुलिस जता रही आशंका

विज्ञापन

जमुई.

सदर थाना क्षेत्र के हांसडीह गांव स्थित नवनिर्मित मकान में शनिवार को एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृत मजदूर सदर थाना क्षेत्र के भजौर गांव का निवासी कार्तिक सिंह का 29 वर्षीय पुत्र रंजय कुमार सिंह है. घटना की जानकारी मजदूर के सहयोगी द्वारा परिवार वालों को दी गयी. सूचना मिलते ही मृतक के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे और फांसी पर झूल रहे मजदूर को नीचे उतारा. इसकी सूचना सदर थाना को दी. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची सदर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही मामले की छानबीन में जुट गयी. बताया जाता है कि रंजय कुमार सिंह रंग पेंट का काम करता था. हांसडीह में एक नवनिर्मित मकान में वह रंगाई का काम कर रहा था. मकान की चाबी रंजय के पास ही थी. वह हमेशा रंगाई का काम करता और फिर मकान को बंद कर घर चला जाता था. शनिवार को रंजय कुमार सिंह अन्य मजदूरों से पहले चाबी लेकर चला गया और दो मंजिले पर कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली. जबतक सहयोगी मजदूर पहुंचते, तब तक रंजय कुमार सिंह की मौत हो चुकी थी. बताया जाता है कि तीन माह पहले ही रंजय कुमार सिंह की शादी हुई थी. आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. परिजन भी कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं.

कहते हैं थानाध्यक्ष

इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि हांसडीह गांव के एक नवनिर्मित मकान में एक मजदूर ने आत्महत्या कर ली है. प्रथम दृष्टया में घरेलू विवाद में आत्महत्या करने का मामला सामने आ रहा है. पुलिस सभी बिंदुओं पर बारीकी से छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन