जमुई मानसिक तनाव से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

गमगीन परिजन.

जमुई के सोनो प्रखंड में एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह को वजह बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

सोनो, जमुई से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

जमुई जिले के सोनो प्रखंड मुख्यालय में सोमवार देर रात एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. मृतक की पहचान सोनो पासवान टोला निवासी ब्रह्मदेव पासवान के पुत्र राहुल पासवान के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया.

मानसिक तनाव और पारिवारिक परेशानियों की बात आई सामने

प्राथमिक जानकारी के अनुसार राहुल लंबे समय से मानसिक तनाव में था. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी और उसके बेरोजगार रहने के कारण घर में अक्सर विवाद होता था. पुलिस के अनुसार वह नशे का भी आदी था और नियमित रूप से कोई काम नहीं करता था. बताया गया कि इन परिस्थितियों के चलते उसकी पत्नी भी कुछ समय पहले मायके चली गई थी. दोनों की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी.

छत की कड़ी से लटकता मिला शव

पुलिस के अनुसार सोमवार रात राहुल ने घर की छत की कड़ी से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी. एसआई धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पुलिस कर रही मामले की जांच

थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें : आज पूरे बिहार में आंधी-तूफान के साथ होगी तेज बारिश, अगले 5 दिनों तक के लिए अलर्ट जारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन