शातिर अपराधी सुरेश मांझी की गला रेत कर हत्या, जमुई में खरीक पहाड़ी के पास से शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक पहाड़ी के समीप लालीलेबाड़ पंचायत के मकरकेन निवासी अपराधी सुरेश मांझी की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने रविवार को शव बरामद किया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन

चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरीक पहाड़ी के समीप लालीलेबाड़ पंचायत के मकरकेन निवासी अपराधी सुरेश मांझी की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने रविवार को शव बरामद किया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

थानाध्यक्ष मृत्युजंय पंडित ने बताया कि सुरेश आपराधिक कार्यों में लिप्त रहता था और वारंटी भी था. चार पांच वर्ष पूर्व हत्या, लूट व अन्य कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले सुरेश मांझी पर वारंट निर्गत होने के बाद पुलिस के निशाने पर था. हत्या का कारण व अन्य जानकारियों को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है.

रविवार को अपराह्न ग्रामीणों ने खरीक पहाड़ी के समीप शव को देख पुलिस को खबर किया. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया. शव को देख पुलिस को लगा कि बीती रात्रि या तड़के सुबह गर्दन रेत कर उसकी हत्या की गयी है.

Also Read: Biahr News: घर जाने के दौरान रेलकर्मी पर बम से हमला, हालत गंभीर

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन