ePaper

हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर हरिनाम संकीर्तन

Updated at : 06 Feb 2026 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर हरिनाम संकीर्तन

प्रखंड क्षेत्र के खास चकाई शुक्ला टोला स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के पावन अवसर पर शुक्रवार को रामायण पाठ एवं अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चकाई . प्रखंड क्षेत्र के खास चकाई शुक्ला टोला स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के पावन अवसर पर शुक्रवार को रामायण पाठ एवं अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला. हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत रामायण पाठ का आयोजन हुआ. इसके बाद अपराह्न तीन बजे से अखंड हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ किया गया. संकीर्तन का समापन शनिवार की शाम भजन, आरती एवं हवन के साथ किया जायेगा. इस धार्मिक आयोजन में खास चकाई, रामचंद्रडीह, हेठ चकाई, गोला चकाई, चकाई बाजार, तीनघरा, उरवा सहित एक दर्जन से अधिक कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया और अपने-अपने निर्धारित समय पर हरिनाम संकीर्तन प्रस्तुत किया. वर्षगांठ कार्यक्रम के आयोजक सह यजमान रंजीत शुक्ला ने बताया कि लगभग सौ वर्ष पूर्व उनके दादा सह स्वतंत्रता सेनानी स्व. यमुना शुक्ला ने यहां खपरेलनुमा हनुमान मंदिर का निर्माण कर रामनवमी अखाड़ा की शुरुआत की थी. उनके निधन के बाद शुक्ला परिवार एवं ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास और सहयोग से एक भव्य हनुमान मंदिर का निर्माण कराया गया, जो वर्ष 2022 में पूर्ण हुआ. उसी वर्ष 6 फरवरी को शुभ मुहूर्त में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कर प्राण-प्रतिष्ठा की गयी थी. तभी से प्रत्येक वर्ष छह फरवरी को मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की वर्षगांठ उत्सवपूर्वक मनायी जाती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में शुक्ला अखाड़ा के सदस्य उत्तम पांडे, खिलाड़ी रंजीत शुक्ला, ललन शुक्ला, सुधीर शुक्ला, नवीन शुक्ला, पवन शुक्ला, अरविंद तिवारी, संजय शुक्ला, राधारमन शुक्ला, राजकिशोर शुक्ला, मंटू शुक्ला, राज बिहारी शुक्ला, पिंटू शुक्ला, डब्लू दुबे, राजीव दुबे, कुंदन शुक्ला, चंदन शुक्ला, सौरभ शुक्ला, गौरव शुक्ला, अमन शुक्ला, रंजन शुक्ला, कन्हैया शुक्ला, शुभम शुक्ला, राजा शुक्ला, गोलू शुक्ला, विवेक शुक्ला, अनुराग शुक्ला, भज्जी शुक्ला, प्रिंस कुमार पांडेय, दिलीप पांडेय, शैलेश दुबे, नंदलाल दुबे सहित अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर आर्थिक एवं शारीरिक सहयोग किया. .

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन