गुनियाथार ने सिमरिया को हराकर जीता खिताब

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 17 Feb 2026 9:15 PM

विज्ञापन

चकाई प्रखंड अंतर्गत पोझा पंचायत के रहिमा गांव स्थित मैदान में मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड अंतर्गत पोझा पंचायत के रहिमा गांव स्थित मैदान में मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों नें भाग लिया. वहीं टूर्नामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गुनियाथार की टीम ने फाइनल मुकाबले में सिमरिया की टीम को एक शून्य से हराकर खिताब पर कब्जा ज़माने में सफल रहा. इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन सरपंच कृष्णा कुमार गुप्ता एवं शिक्षक सुशील कुमार उपाध्याय ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. इस दौरान उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि चकाई के युवा काफी प्रतिभावान हैं. ऐसे मे इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन से प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है. उन्होंने कहा कि युवा खेल को कैरियर के रूप में अपनाएं. खेल के क्षेत्र मे भविष्य बनाने की अपार संभावनाएं हैं. खेल से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता में भी वृद्धि होता है. साथ ही अनुशासन की भी सीख मिलती है. उन्होंने खिलाड़ियों से मैदान में खेल भावना के साथ खेलने की अपील की. वहीं टूर्नामेंट के समापन के बाद गांव के ठेकेदार प्रकाश किस्कू एवं दासो हांसदा ने विजेता टीम गुनियाथर एवं उपविजेता टीम सिमरिया को ट्राफी एवं नगद पुरुस्कार देकर सम्मानित किया. मैच में रेफरी की भूमिका प्रेमचंद हांसदा ने निभाई. वहीं उद्घोषक की भूमिका में नरेश राणा ने सभी को अपनी ओर खूब आकर्षित किया. मौके पर नौरंगी दास, थादियुश मरांडी, सुबोध हांसदा, अनेश हांसदा, सुनील सोरेन, मांगू हेंब्रम, छोटेलाल हांसदा, बाचो मरांडी, आशीष मरांडी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन