अवैध तरीके से बिजली उपयोग करने पर छह लोगों पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

मामला दर्ज कर पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन

झाझा. अवैध तरीके से विद्युत का उपयोग करने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों ने छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवायी है. थाने में आवेदन देते हुए विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बोड़वा कनीय विद्युत अभियंता अमरजीत चंद्रा ने बताया कि पैरगाहा गांव निवासी प्रकाश यादव, आसो यादव, तुलसी रजक, नेपाली मिस्त्री, गम्हरिया गांव निवासी बैजनाथ यादव, सुगवाउडान गांव निवासी प्रकाश कुमार यादव मीटर से पहले बायपास कर गलत तरीके से बिजली का उपयोग कर रहा था. उक्त सभी लोगों ने बिजली चोरी करते हुए विद्युत विभाग को 22 हजार 352 रुपये की क्षति पहुंचायी है. जबकि प्रकाश यादव को छोड़कर बाकी अन्य पकड़े गये लोगों पर विद्युत विभाग का 1 लाख 04 हजार 905 रुपया बिजली बिल बकाया है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन