ePaper

10 को जिला स्तरीय रोजगार मेला

Updated at : 07 Dec 2024 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
10 को जिला स्तरीय रोजगार मेला

1800 युवाओं को दिया जायेगा रोजगार

विज्ञापन

जमुई. श्रम संसाधन विभाग व जिला नियोजनालय, जमुई की ओर आगामी 10 दिसंबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया जायेगा. इस दौरान करीब 1800 युवाओं को रोजगार दिया जायेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी शिखा राय ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग व जमुई जिला नियोजनालय आगामी 10 दिसंबर को जिला स्तरीय एकदिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन करेगा. उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम परिसर में आयोजन के दौरान लगभग 20 नियोजकों की ओर से 1800 युवाओं को रोजगार दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस नियोजन मेले में शान्वी ग्रीन टेक प्राइवेट, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड, हिप हॉप मीडिया हाउस प्राइवेट लिमिटेड, एमआरएफ प्राइवेट लिमिटेड, स्वतंत्र माइक्रोफाइनांस प्राइवेट लिमिटेड सहित श्रम संसाधन विभाग, उद्योग विभाग, डीआरसीसी, जीविका, आरसेटी आदि विभाग के द्वारा स्टाल लगाए जाएंगे. युवाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी. उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि जो भी बेरोजगार युवक-युवती नौकरी की तलाश में हैं, वे 10 दिसंबर को इस नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले में शामिल होकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन