टूल किट एवं स्टडी किट योजना आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवाओं के लिए उपयोगी: श्रम अधीक्षक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Dec 2024 9:26 PM
डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार श्रम संसाधन विभाग की ओर से जिला नियोजनालय कार्यालय में गुरुवार को बेरोजगार युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने को लेकर टूल किट एवं स्टडी किट वितरण किया गया.
जमुई. डीएम अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार श्रम संसाधन विभाग की ओर से जिला नियोजनालय कार्यालय में गुरुवार को बेरोजगार युवाओं को नियोजन सहायता उपलब्ध कराने को लेकर टूल किट एवं स्टडी किट वितरण किया गया. सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी भानु प्रकाश ने बताया कि इस दौरान नियोजन सेवा विस्तार कार्यक्रम के तहत नियोजनालय में निबंधित व मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित 17 अभ्यर्थियों को स्वरोजगार हेतु संबंधित ट्रेड का टूल किट निःशुल्क उपलब्ध कराया गया है. साथ ही नियोजन-सह-मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले न्यूनतम पारिवारिक वार्षिक आय एक लाख 80 हज़ार रुपये से कम तथा नियोजनालय में निबंधित कुल 72 अभ्यर्थियों को संबंधित परीक्षा की पुस्तक स्टडी किट भी नि:शुल्क उपलब्ध करायी गयी. साथ ही श्रम अधीक्षक रतीश कुमार के द्वारा बताया गया कि टूल किट एवं स्टडी किट योजना आर्थिक रूप से कमजोर बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार से जुड़कर बेहतर आजीविका प्राप्त करने में उपयोगी साबित होगी. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता परीक्षा संबंधी पुस्तकों के अभाव में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी सही ढंग से नहीं कर पाते हैं. स्टडी किट पुस्तक के अभाव को दूर कर उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में मदद करेगा जबकि तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी टूल किट का उपयोग स्वरोजगार करते हुए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










