ePaper

अखंड रामधुन महायज्ञ सह महाशिवरात्रि को लेकर की गयी चर्चा

Updated at : 14 Jan 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
अखंड रामधुन महायज्ञ सह महाशिवरात्रि को लेकर की गयी चर्चा

प्रखंड की पतसंडा पंचायत के वार्ड नंबर एक में अवस्थित बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक सनातनी अश्विनी प्रसाद सिंह की अगुआई में की गयी.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड की पतसंडा पंचायत के वार्ड नंबर एक में अवस्थित बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक सनातनी अश्विनी प्रसाद सिंह की अगुआई में की गयी. बैठक में शिवरात्रि पर्व व उसके पूर्व बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले अखंड रामधुन महायज्ञ सह महाअष्ट्याम की तैयारी को लेकर वार्डवासी सहित पंचायत वासियों ने हिस्सा लिया. बैठक में मौजूद प्रसिद्ध क्षेत्रीय गायक गणेश राय व मंदिर के संरक्षक अशोक सिंह चौहान ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आने वाले महा शिवरात्रि के अवसर पर उलाई नदी के बांध पर बने बाबा भूतनाथ मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड राम धुन सह महाअष्टयाम एवं महाशिवरात्रि पर्व पर शिव पार्वती विवाहोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में पतसंडा पंचायत के अलावे प्रखंड क्षेत्र के पंचायत भर के सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालु भाग लेते हैं, उन्होंने कहा कि आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर वार्ड एक के ग्रामीण व युवा अभी से ही जुट गये हैं. समिति के वरीय सदस्य अश्विनी प्रसाद सिंह ने कहा कि बाबा भूतनाथ परिसर में लगा चापानल पिछले दो वर्षों से मृत प्राय पड़ा हुआ है, जिसकी वजह से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल सहित पूजा पाठ में उपयोग को ले पानी के लिए उलाय नदी का दूषित पानी पर निर्भर रहना पड़ता है. जबकि कई बार स्थानीय जन प्रतिनिधियों से मंदिर परिसर में पेयजल की सुविधा बहाल करवाने की गुहार लगायी गयी है, लेकिन आज तक किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है. उन्होंने कमेटी के सदस्यों से शिवरात्रि के पूर्व मंदिर परिसर में पेयजल की सुविधा बहाल करने की बात कही है. बैठक में तैयारी समिति के मनोज सिंह चौहान, अंगद सिंह,बबलू सिंह, आनंदी सिंह, चंद्रशेखर सिंह, उमेश राय, राजीव सिंह चौहान, कौशल सिंह, गुड्डन कुमार, कुणाल कुमार, आयुष चौहान, निहाल कुमार, बिनोद राय,बमबम सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण बैठक में मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन