गायिका नीलम भारती के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

चकाई बाजार स्थित नव निर्मित मंदिर में लक्ष्मी नारायण प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में बीते बुधवार की रात भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला.

विज्ञापन

चकाई . चकाई बाजार स्थित नव निर्मित मंदिर में लक्ष्मी नारायण प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में बीते बुधवार की रात भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. प्रसिद्ध भजन गायिका नीलम भारती ने मंच से भजनों की प्रस्तुति शुरू की, मंदिर परिसर भक्ति रस से सराबोर हो गया और श्रद्धालु झूमने को विवश हो उठे. इस दौरान नीलम भारती ने अपने सुमधुर स्वर में एक-से-बढ़कर-एक भजन की प्रस्तुति दी. इसके साथ-साथ उन्होंने संगीतमय लक्ष्मी-नारायण कथा का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया, जिसे सुनकर श्रद्धालुओं ने खूब तालियां बजायी. आयोजन समिति के प्रमुख मणि शंकर केसरी, पुष्पा केसरी ने बताया कि छह फरवरी को विधि-विधान के साथ भगवान लक्ष्मी नारायण की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी. उसी दिन रात्रि 8:30 बजे से देवी जागरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा. सात फरवरी को महाप्रसाद वितरण एवं भंडारे के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा. आयोजन समिति के अनुसार प्रत्येक संध्या नीलम भारती द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में पवन केसरी, राजकुमार केशरी, कृष्णा केशरी, ओम जी केशरी, रितेश केसरी, राहुल केसरी, विक्रम केसरी सहित बाजार के बड़ी संख्या में लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल बना हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन