मंडल कारा में बंदी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

मंडल कारा में बंद एक बंदी की तबीयत बुधवार की शाम बिगड़ गयी. जेल प्रशासन द्वारा उक्त बंदी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
जमुई. मंडल कारा में बंद एक बंदी की तबीयत बुधवार की शाम बिगड़ गयी. जेल प्रशासन द्वारा उक्त बंदी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. बंदी सदर थाना क्षेत्र के काकन गांव निवासी रामबालक सिंह का पुत्र नीरज कुमार है. बताया जाता है कि बंदी नीरज कुमार दो दिन से बुखार से पीड़ित था. बुधवार को नीरज कुमार का कोर्ट में पेशी था. कोर्ट से मंडल कारा लौटने के बाद अचानक वह बेहोश होकर गिर गया. जेल प्रशासन द्वारा उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




