सामाजिक सुरक्षा की पेंशन में बढ़ोतरी की मांग

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र की महापुर पंचायत अंतर्गत चितोचक बोस बागान में जन संघर्ष मोर्चा के संयोजक विनोद यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

झाझा. प्रखंड क्षेत्र की महापुर पंचायत अंतर्गत चितोचक बोस बागान में जन संघर्ष मोर्चा के संयोजक विनोद यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सामाजिक सुरक्षा के तहत दी जाने वाली पेंशन योजना में वृद्धि, स्थानीय समस्याओं की समाधान को लेकर सरकार से मांग की गयी है . संयोजक विनोद यादव ने कहा कि वर्तमान में मिलने वाली पेंशन की राशि बहुत कम है. उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि लोगों का पेंशन दो हजार प्रतिमाह किया जाये. साथ ही इन लोगों की जितनी भी तरह की समस्या है, सबका समाधान भी हो. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इसे देखकर मुख्यमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक विज्ञापन भी सौंपा जाएगा. उसके बाद चरणबद्ध आंदोलन का रूपरेखा तैयार की जाएगी. बैठक में मनोज कुमार ठाकुर, गणेश कुमार, रामसेवक सिंह, शीतल कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन