रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव

Updated:
विज्ञापन

लगभग 30 वर्ष है मृतक युवक की उम्र

विज्ञापन

झाझा. झाझा-जसीडीह मुख्य रेलखंड के रजला हॉल्ट के समीप पोल संख्या 360/36-38 के बीच डाउन लाइन पर सोमवार को पुलिस ने करीब तीस वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया. पुलिस शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजकर छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी है. सूचना के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बरामद किया. उन्होंने बताया कि छानबीन के क्रम में मृतक युवक के पास से कोई कागजात आदि बरामद नहीं हुआ है. शव की शिनाख्त करवाने के साथ-साथ पुलिस छानबीन कर रही है.

कुल्हाड़ी से हमला कर किया घायल

झाझा. थाना क्षेत्र के छापा गांव में एक व्यक्ति ने पैसे नहीं देने पर कुल्हाड़ी से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया. घायल की पहचान छापा गांव निवासी प्रकाश यादव के रूप में हुई है. घायल प्रकाश ने बताया कि मैं सैलून में अपना बाल-दाढ़ी बनवा रहा था. तभी गांव का एक व्यक्ति आया और बोला कि तुम्हें 50 हजार रुपये देने बोले थे, क्यों नहीं दिया. इसी बात पर तू तू- मैं मैं हुई तो उस व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया. घायल प्रकाश ने थाने में आवेदन देने की बात कही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन