ट्रैक्टर की ठोकर से स्कूटी सवार व्यवसायी की मौत

Updated:
विज्ञापन

सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह बाराबांध गांव के समीप हुई दुर्घटना

विज्ञापन

सिकंदरा. थाना क्षेत्र स्थित सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह बाराबांध गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के थाना चौक निवासी भीम शर्मा के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में की गयी. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार घटना के बाद गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार को स्थानीय लोगों के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल जमुई से पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. वहां ले जाने से पहले ही जितेंद्र कुमार की मौत हो गयी. लोगों ने बताया कि जितेंद्र कुमार व्यावसायिक कार्य से सिकंदरा आये थे. अपना काम कर वापस जमुई लौट रहे थे, तभी अलकतरा लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन