दबंगों ने पिता-पुत्र को पीटकर किया घायल, भर्ती
नगर परिषद क्षेत्र के त्रिपुरारी घाट के समीप बीते शनिवार देर शाम दबंगों ने जुगाड़ गाड़ी चालक व उसके पिता को पीटकर घायल कर दिया है.
जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के त्रिपुरारी घाट के समीप बीते शनिवार देर शाम दबंगों ने जुगाड़ गाड़ी चालक व उसके पिता को पीटकर घायल कर दिया है. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घायल चालक विजय कुमार ने बताया कि मैं अपने पिता के साथ जुगाड़ गाड़ी से घर जा रहा था. इसी दौरान त्रिपुरारी घाट मोहल्ला निवासी तरुण यादव अपने पिता के शव का दाह-संस्कार करने नदी घाट पर पहुंचे थे. तरुण यादव ने मुझे दाह-संस्कार के लिए बाजार से लकड़ी लाने की बात कही, लेकिन मेरे द्वारा मना करने पर तरुण यादव और उनके लोग मारपीट करने लगे. बीच-बचाव करने पहुंचे मेरे पिता सिद्धेश्वर यादव को भी पीटकर घायल कर दिया. घायल द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए