रेलवे ट्रैक के पास नाबालिग लड़की का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन

झाझा. झाझा-जसीडीह रेलखंड के टहवा गांव के समीप पोल संख्या 359/ 28- 29 के पास एक नाबालिग लड़की का शव पुलिस ने बरामद किया है. शव के पास किसी तरह का कोई कागजात नहीं मिलने से पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई भिजवा दिया. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि ट्रैक पर एक नाबालिग लड़की का शव पड़ा है. इसके बाद पुलिस पदाधिकारी ज्योति प्रकाश ने पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर किसी ने शव की शिनाख्त नहीं की. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंत्यपरीक्षण के लिए शव को जमुई भिजवा दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन