सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, रेफर
थाना क्षेत्र के झाझा-बोड़बा मुख्य सड़क के घुटिया गांव के समीप ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक घायल हो गया.
झाझा. थाना क्षेत्र के झाझा-बोड़बा मुख्य सड़क के घुटिया गांव के समीप ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया. घायल व्यक्ति की पहचान धपरी गांव निवासी नंदकिशोर यादव के रूप में हुई है. 112 नंबर पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां उपस्थित चिकित्सक ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार कर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायल ने बताया कि करहरा से वह अपने घर बाइक से लौट रहा था. तभी विपरीत दिशा से आरही एक ई -रिक्शा ने सामने से टक्कर मार दिया. चिकित्सक ने घायल को खतरे से बाहर बताया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए