बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार की मौत

सोनो-झाझा मुख्य मार्ग पर पंचपहाड़ी के समीप की घटना
सोनो. एनएच 333 सोनो-झाझा मुख्य मार्ग पर पंचपहाड़ी के समीप मंगलवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के फोक्सा गांव निवासी रामचंद्र गोस्वामी के पुत्र रतन गोस्वामी (37) के रूप में हुई है. घटना के संदर्भ में बताया गया कि युवक सोनो से बाइक पर सवार होकर अपने घर फोक्सा लौट रहा था. इसी दौरान पंचपहाड़ी के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना थाने को दी. इसके उपरांत घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने रतन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस द्वारा मृतक युवक के परिवार के सदस्यों को घटना की सूचना दी. थाना पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि रतन अपनी बहन के घर सोनो आया था. वह अपनी बहन को सोनो स्थित उसके ससुराल पहुंचाकर वापस अपने घर फोक्सा लौट रहा था. इसी दौरान पंचपहाड़ी के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भिजवा दिया. बताते चलें कि पंचपहाड़ी के समीप कई मोड़ खतरनाक हैं, जहां हर वर्ष दर्जनों दुर्घटनाएं होती हैं. दुर्घटना के लिहाज से यह जगह ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




