ePaper

बीड़ी श्रमिकों को मिले तय मजदूरी: महामंत्री

Updated at : 04 Oct 2024 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
बीड़ी श्रमिकों को मिले तय मजदूरी: महामंत्री

बीड़ी श्रमिकों की समस्या को लेकर बिहार प्रदेश बीड़ी मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने प्रखंड अंतर्गत नैयाडीह पंचायत के बोझयत गांव में शुक्रवार को बीड़ी श्रमिकों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

सोनो. बीड़ी श्रमिकों की समस्या को लेकर बिहार प्रदेश बीड़ी मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने प्रखंड अंतर्गत नैयाडीह पंचायत के बोझयत गांव में शुक्रवार को बीड़ी श्रमिकों के साथ बैठक की. इस दौरान बीड़ी मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री परमेश्वर प्रसाद यादव ने मजदूरों की समस्या और तय मजदूरी से काफी कम मजदूरी मिलने की पीड़ा को सुना. उन्होंने कहा कि बीड़ी मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी जब प्रति हजार बीड़ी 396 रुपये हैं, जबकि इस क्षेत्र में महज 100 रुपये दिए जाते हैं. उन्होंने बीड़ी संवेदक और बीड़ी कंपनी पर मिलीभगत का आरोप लगाया. कहा कि संवेदक और कंपनी के विरुद्ध आंदोलन होगा. उन्होंने बीड़ी मजदूर को तय मजदूरी देने की मांग की. बैठक में संघ के महामंत्री के अलावे संघ के कार्यकारी सचिव मदन यादव, जिला मंत्री उपेंद्र ठाकुर, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अंजू कुमारी और संगठन मंत्री गीता देवी सहित संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन