ePaper

दुष्कर्म मामले में आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated at : 21 May 2025 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म मामले में आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

प्रखंड के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

चकाई. प्रखंड के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार भी कर लिया है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना घटित की गई है. सूचना के बाद पुलिस सक्रिय होते हुए जांच-पड़ताल प्रारंभ की और घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम बलायी गयी. एफएसएल टीम द्वारा भी घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से सूचना संकलन किया. इसके उपरांत पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच में भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है. इस अभियान में मेरे अलावा बिचकोड़वा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक पूर्णिमा कुमारी, चकाई थाना के सहायक अवर निरीक्षक उमेश कुमार, जिला असूचना इकाई की टीम के साथ-साथ कई जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन