बीए पार्ट वन की परीक्षा में 591 परीक्षार्थी हुए शामिल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jan 2025 9:46 PM

विज्ञापन

फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में गुरुवार को बीए पार्ट वन की परीक्षा हुई. परीक्षा दो पालियों में ली गयी.

विज्ञापन

चकाई. फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में गुरुवार को बीए पार्ट वन की परीक्षा हुई. परीक्षा दो पालियों में ली गयी. प्रथम पाली में जहां 434 में से 412 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, 22 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 188 में से 179 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. ये जानकारी पीपीवाइ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्र अधीक्षक डॉ रवि शंकर यादव ने दी. उन्होंने बताया कि पीपीवाइ कॉलेज में सरस्वती अर्जुन एकलव्य कॉलेज जमुई, डीसीएम कॉलेज झाझा एवं डॉ अरविंद कुमार कॉलेज बिशनपुर का परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. गुरुवार को तीनों कॉलेज के परीक्षार्थियों ने शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा दी. परीक्षा संचालन में प्रभारी प्राचार्य के अलावे परीक्षा नियंत्रक प्रो चंद्रशेखर पंडित, बिनोद कुमार, भूदेव राय, प्रमोद बाजपेयी, कृष्ण कुमार, शरदेंदु शेखर, राधिका देवी, विजय कुमार, लाडली राज, राम कुमार, रोहित कुमार यादव, बसंती कुमारी, पिंकी कुमारी, करमचंद्र किस्कू, शिव शक्ति, परमानंद शर्मा, सुजाता भारती अमरनाथ रजक, रतन कुमार यादव, रंजन कुमार सुमन, विकास कुमार, पम्मी कुमारी, रामनारायण यादव, राजीव कुमार, नरेश कुमार, नरेश चंद्र हैंब्रम, रघुवंश राय, श्यामनंदन यादव, बिन्देश्वरि यादव, राजकुमार, राजेंद्र यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन