शीतला माता के पिंड की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलशयात्रा

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कटोरवा ब्रिज के तिलसुरी मंदिर के समीप शीतला माता पिंड प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

सिमुलतला. थाना क्षेत्र के कटोरवा ब्रिज के तिलसुरी मंदिर के समीप शीतला माता पिंड प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें 51 कुमारी कन्या और महिलाओं ने भाग लिया. पूजा समिति के सदस्य कार्तिक पंडित ने बताया कि कलश शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ तिलसुरी मंदिर से शुरू हुई और तिलसुरी नदी घाट पर पंडित ने वैदिक मित्रोंच्चार के पश्चात कलश में जल भरा गया. इसके पश्चात पुनः महिलाओं और कुमारी कन्याओं अपने-अपने सिर पर कलश लेकर गुमटी चौक, खुरंडा होते हुए वापस मंदिर पहुंचा. इस दौरान शोभायात्रा में शामिल सैकड़ो युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने जय श्रीराम का नारा लगाते हुए चल रहे थे. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि कलश यात्रा के साथ अब 24 घंटे के लिए रामधुन शुरू किया जा रहा है. और रामधुन शुक्रवार को संपन्न किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन