स्मरण. भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी का मनाया जन्मदिवस
Advertisement
वाजपेयी के कार्यकाल में मजबूत राष्ट्र बना भारत
स्मरण. भाजपा ने अटल बिहारी वाजपेयी का मनाया जन्मदिवस जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक पूर्व प्रधानमंत्री अटल िबहारी वाजपेयी का 92वां जन्मदिवस मनाया. कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए गौरवान्वित हुए कि अटल जी ने अपनी अटल नीति से पूरे विश्व में भारत को मजबूती प्रदान की. जमुई : स्थानीय […]
जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक पूर्व प्रधानमंत्री अटल िबहारी वाजपेयी का 92वां जन्मदिवस मनाया. कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए गौरवान्वित हुए कि अटल जी ने अपनी अटल नीति से पूरे विश्व में भारत को मजबूती प्रदान की.
जमुई : स्थानीय परियोजना कामिनी बालिका उच्च विद्यालय मलयपुर के प्रांगण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 92वां जन्मदिन समारोहपूर्वक मनाया गया. सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक लगा कर और मिठाई खिला कर उनकी लंबी आयु की कामना की. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक राष्ट्र भक्त नेता हैं और इनके कार्यकाल में ही
भारत एक मजबूत राष्ट्र बना. उन्होंने भारत की एकता और अखंडता तथा संप्रभुता के लिए जो कार्य किया उसके बल पर आज भी हमारा देश अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है. हमसबों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए. मौके पर बरहट मंडल अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय, सुबोध सिंह, जयशेखर मांझी, राजेश भारती, संतोष मांझी,नंद किशोर शर्मा, गोवर्धन रविदास समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
वहीं दूसरी ओर नगर भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन नगर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक मनाया गया.सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर लंबी आयु की कामना की.मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता प्रकाश कुमार भगत ने कहा कि आज हम उस व्यक्ति की जयंती मना रहे हैं जो बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण करके देश का मान सम्मान बढाया था. उन्होंने अपने कार्यकाल में देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये थे. मौके पर कार्तिक वर्मा,अनिल कुमार पाठक, सोनेलाल पासवान, मुरारी झा, राजकिशोर सिन्हा, अजीत कुमार, प्रभाष कुमार भगत,विजय लहेरी, अनिल कुमार रावत, अंजनी भगत आदि मौजूद थे. सदर प्रखंड क्षेत्र के मनियड्डा गांव स्थित महादलित टोला में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण पंडित की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनायी गयी. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह,भाजपा नेता बृजनंदन सिंह व राजकिशोर सिन्हा ने कहा कि अटल जी एक शिक्षक थे और उन्होंने अपने ज्ञान के बलबूते पूरे देश में विकास की रोशनी फैलाने का काम किया था. हमसबों को उनके जीवन से अधिक से अधिक सीख लेनी चाहिए. मौके पर शत्रुघ्न राम, कृष्णा चौधरी, नागेश्वर रजक, माधुरी देवी, शंभू सिंह, जवाहर मंडल आदि मौजूद थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement