21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

सोनो-बटिया मुख्य मार्ग के डुमरी गांव के समीप रात्रि 2:30 बजे हुई घटना

बोलेरो पेड़ से टकराया एक की मौत, आठ गंभीर चंद्रमंडीह : चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर गोपीडीह मोड़ के समीप रविवार दोपहर करीब दो बजे देवघर से पूजा अर्चना कर लौट रहे कांवरिया का बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से आधा दर्जन से अधिक कांवरिया गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इनमें से एक […]

बोलेरो पेड़ से टकराया एक की मौत, आठ गंभीर

चंद्रमंडीह : चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर गोपीडीह मोड़ के समीप रविवार दोपहर करीब दो बजे देवघर से पूजा अर्चना कर लौट रहे कांवरिया का बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने से आधा दर्जन से अधिक कांवरिया गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इनमें से एक कांवरिया सीमा देवी की मौत इलाज के दौरान हो गयी. सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल चकाई लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया़
बोलेरो पेड़ से…
जानकारी के अनुसार बोलेरो पर सवार झारखंड राज्य के पलामू डालटनगंज जिले के निमिया निवासी सीमा देवी, दिलीप चंद्रवंशी, दिलीप कुमार मेहता, विनोद कुमार मेहता, ललिता देवी, मिसर सिंह, जयनारायण सिंह, राजशेखर कुमार आदि गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सीमा देवी की मौत हो गयी और विनोद कुमार मेहता की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं घायल गुड्डी देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया. पुलिस क्षतिग्रस्त बोलेरो को कब्जे में कर मामले की छानबीन कर रही है़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें