27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अगलगी में लाखों की संपत्ति राख

लक्ष्मीपुर : प्रखंड अंतर्गत पिडरौन पंचायत के झटहवा गांव में शुक्रवार दोपहर को अचानक आग लग जाने से लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इस घटना में कुल 18 आदिवासी परिवार के घर जल कर राख हो गया. पीड़ित बड़ेलाल हांसदा,फुलेश्वर मुर्मू,रामू हेंब्रम,अजय हेंब्रम,दिनेश हेंब्रम,काली दास हेंब्रम,राकेश हेंब्रम, राम हांसदा, बाबूलाल हांसदा, लखन […]

लक्ष्मीपुर : प्रखंड अंतर्गत पिडरौन पंचायत के झटहवा गांव में शुक्रवार दोपहर को अचानक आग लग जाने से लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी. इस घटना में कुल 18 आदिवासी परिवार के घर जल कर राख हो गया.
पीड़ित बड़ेलाल हांसदा,फुलेश्वर मुर्मू,रामू हेंब्रम,अजय हेंब्रम,दिनेश हेंब्रम,काली दास हेंब्रम,राकेश हेंब्रम, राम हांसदा, बाबूलाल हांसदा, लखन हांसदा, गोपाल हांसदा, किशनलाल बेसरा, काबूलाल हेंब्रम, भातो हेंब्रम ,बड़कू मुर्मू, भतेश मुर्मू व भुनेश्वर मुर्मू आदि ने बताया कि अगलगी के कारणों के कुछ नहीं पता चल सका है. सबसे अधिक नुकसार रामू हेंब्रम का हुआ. उसके लड़के का शादी होने वाली थी. जिसका सारा सामान जल गया है.
सूचना पाकर घटनास्थल पर पहंुचे बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू ने पीड़ित परिवार को तत्काल खाद्य सामग्री दिलाया तथा सरकार द्वारा मिलने वाले राहत सामग्री एवं आपदा प्रबंधन से मिलने वाली राशि दिलाने का भरोसा दिलाया.
मौके पर हल्का कर्मचारी पंकज कुमार, अंचल निरीक्षक व प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सरोज कुमार समेत अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे व क्षतिपूर्ति का आकलन किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें