27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

14 से 16 दिसंबर तक चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान

जमुई : कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार आगामी 14 से 16 दिसंबर तक सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी बच्चों व लोगों को फाईलेरिया नियंत्रण के लिए डीइसी एवं एलवेंडाजोल की गोली का सेवन आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा कराया जायेगा. उक्त बातों की […]

जमुई : कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार आगामी 14 से 16 दिसंबर तक सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी बच्चों व लोगों को फाईलेरिया नियंत्रण के लिए डीइसी एवं एलवेंडाजोल की गोली का सेवन आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा कराया जायेगा.

उक्त बातों की जानकारी सिविल सर्जन डा. अजीत कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि दो से पांच वर्ष के बच्चों को डीईसी की एक गोली भोजन के बाद ,5-14 वर्ष तक के बच्चों को दो गोली भोजन के बाद और 14 से अधिक वर्ष के लोगों को तीन गोली भोजन के बाद खिलायी जायेगी. वहीं एलवेंडाजोल की खुराक दो वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लाभार्थियों को एक गोली डीइसी के साथ दी जायेगी. .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें