कार से 318 लीटर विदेशी शराब बरामद, वाहन जब्त, चालक फरार

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 14 Feb 2026 7:36 PM

विज्ञापन

कार से भारी मात्रा में ले जायी जा रही विदेशी शराब की खेप को सोनो पुलिस ने बीते शुक्रवार देर रात्रि जब्त की. शराब तस्करी और कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनो पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी टोयोटा कार से 318.375 लीटर विदेशी शराब बरामद किया.

विज्ञापन

सोनो. कार से भारी मात्रा में ले जायी जा रही विदेशी शराब की खेप को सोनो पुलिस ने बीते शुक्रवार देर रात्रि जब्त की. शराब तस्करी और कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनो पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी टोयोटा कार से 318.375 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. हालांकि, कार्रवाई के दौरान वाहन का चालक कार छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा. जानकारी देते थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि चकाई की ओर से एक टोयोटा कार से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है. इसके बाद सोनो चौंक पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. जांच के दौरान जैसे ही चकाई की ओर से आ रही एक कार को रोकने का इशारा किया गया. चालक वाहन लेकर भागने लगा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा कर वाहन को बलथर पुल के समीप पकड़ लिया, लेकिन एन वक्त पर कार चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया. वाहन की तलाशी में भारी मात्रा में विदेशी शराब मिला. पुलिस ने शराब से भरे वाहन को जब्त कर लिया. अभियान में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार व एसआई अभिमन्यु कुमार सहित कई पुलिस जवान शामिल थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन