मैट्रिक परीक्षा के छठे दिन 26,619 परीक्षार्थी शामिल, 394 रहे अनुपस्थित
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 23 Feb 2026 9:06 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक परीक्षा छठे दिन सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.
जमुई. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक परीक्षा छठे दिन सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. सोमवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा में सभी केंद्रों को मिलाकर कुल 26,619 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 394 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर ने बताया कि प्रथम पाली में 13,444 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 218 अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में 13,175 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 176 अनुपस्थित दर्ज किये गये. उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड से पहचान मिलान के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया. परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले छात्रों की सघन जांच की गयी. छात्राओं की तलाशी केंद्र परिसर में बनाए गए अस्थायी कक्ष में महिला पुलिस बल द्वारा ली गई, ताकि किसी भी प्रकार का चिट-पुर्जा या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अंदर न ले जाया जा सके. परीक्षा के सफल संचालन के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. साथ ही सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गयी. प्रभात खबर से बातचीत में कई परीक्षार्थियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. छात्रा प्रतिभा कुमारी, नमिता कुमारी, आकांक्षा पांडेय, सुरभि सिन्हा ने बताया कि अंग्रेजी विषय के प्रश्न सिलेबस के अनुरूप थे और सभी सवालों का उत्तर हमने आसानी से लिख दिया. छात्राओं ने बेहतर परिणाम की उम्मीद जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










