वज्रपात की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत चिनबेरिया गांव में शनिवार संध्या हुई बारिश के दौरान वज्रपात से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लक्ष्मीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत चिनबेरिया गांव में शनिवार संध्या हुई बारिश के दौरान वज्रपात से एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक चिनबेरिया गांव का ही रहने वाला नागो पासवान का पुत्र राजू पासवान बताया गया है. घटना के बारे में जानकारी मिली है कि मृतक अपने घर के छपरीनुमा दरवाजा पर मोबाइल देख रहा था. इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गयी और वज्रपात हो गया. वज्रपात की चपेट में आने से युवक बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़ा, जबकि उसके आसपास रहे तीन-चार लड़के बाल-बाल बच गये. घटना के बाद परिवार के सदस्य आनन-फानन में उसे इलाज के लिए ले जा रहा था. रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना थाना को ग्रामीण द्वारा दे दी गयी है. मृतक राजू की अगले वर्ष ही शादी हुई थी. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन