जमुई में मानवता शर्मसार: 7 साल की मासूम के साथ रिश्ते के भाई ने की दरिंदगी, गांव में फैला भारी तनाव

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

जमुई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय युवक ने अपनी 7 साल की चचेरी बहन से दुष्कर्म किया. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिससे इलाके में भारी आक्रोश है.

विज्ञापन

जमुई. जमुई जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र से एक दिल नहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक गांव में 21 वर्षीय युवक ने अपनी ही सात साल की ममेरी बहन को हवस का शिकार बना डाला. इस शर्मनाक हरकत के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, वहीं आरोपी को भी शिकंजे में ले लिया गया है.

मासूम को झाड़ियों में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

पीड़िता की मां के अनुसार, गुरुवार को वह घर में खाना पका रही थीं और उनकी सात साल की मासूम बेटी घर के बाहर खेल रही थी. इसी दौरान रिश्ते में ममेरा भाई लगने वाले 21 वर्षीय युवक की नजर उस पर पड़ी. वह बच्ची को बहला-फुसलाकर पास की झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया.

खून से लथपथ रोती घर पहुंची बच्ची, देखकर सहम गए परिजन

वारदात के कुछ देर बाद जब मासूम रोते-बिलखते घर पहुंची, तो उसकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए. उसके कपड़े खून से सने हुए थे. जब मां ने डरते-डरते उससे रोने की वजह पूछी, तो बच्ची ने बताया कि भैया उसे झाड़ियों में ले गए थे और उसके साथ गलत काम किया. इसके बाद परिजन फौरन बच्ची को लेकर सिमुलतला थाने पहुंचे और पुलिस को आपबीती सुनाई.

हरकत में आई सिमुलतला पुलिस, आरोपी हिरासत में

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थानाध्यक्ष रूबी कुमारी ने तुरंत टीम गठित की. पुलिस ने बिना समय गंवाए पीड़िता को बेहतर इलाज और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा. इसके साथ ही नामजद आरोपी युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया गया, जिससे अब कड़ाई से पूछताछ की जा रही है.

गांव में भारी आक्रोश, पुलिस ने की शांति बनाए रखने की अपील

इस खौफनाक वारदात के बाद से गांव में दहशत और गुस्सा व्याप्त है. स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है और लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांति बनाए रखने की अपील की है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन