बाबा झुमराज मंदिर में पूजा के लिए आये श्रद्धालु की मौत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Feb 2020 6:48 AM
सोनो : बटिया स्थित प्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर में सोमवार को तब अफरा-तफरी मच गई जब पूजा के लिए आये एक श्रद्धालु की मृत्यु समीप के कपटवा नदी में स्नान के दौरान हो गयी. मृतक की पहचान देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बसुरिया गांव निवासी 50 वर्षीय महादेव दास के रूप में की […]
सोनो : बटिया स्थित प्रसिद्ध बाबा झुमराज मंदिर में सोमवार को तब अफरा-तफरी मच गई जब पूजा के लिए आये एक श्रद्धालु की मृत्यु समीप के कपटवा नदी में स्नान के दौरान हो गयी. मृतक की पहचान देवघर जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बसुरिया गांव निवासी 50 वर्षीय महादेव दास के रूप में की गयी. लोगों ने बताया कि वह नदी में स्नान के लिए डुबकी लगायी तभी शायद उसकी सांसें रुक गयी और उसकी मौत हो गयी. मृत्यु की घटना से आहत परिजन उनके शव को अपने घर ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










